Ticker

6/recent/ticker-posts

रामलीलाएं नैतिक चरित्र निर्माण का अति आवश्यक अंग है : महापौर डॉ0 अजय

गांधपार्क राम लीला एवम दशहरा महोत्सव का वैदिक रीति से शुभारंभ••रामलीलाएं नैतिक चरित्र निर्माण का अति आवश्यक अंग है : महापौर डॉ0 अजय

बिंदर चौधरी 

 सहारनपुर।  गत रात्रि श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्त्वावधान में 37वे प्रभु श्री राम की लीलाओ के मंचन एवम दशहरा महोत्सव का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज से किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ यहां सुंदर कांड के पाठ सहित करने के उपरांतमुख्य अतिथि के रूप में नगर के महापौर डॉक्टर अजय सिंह नगर मजिस्ट्रेट  गजेंद्र कुमार, भाजपा माह नगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राधा कृष्ण मंदिर क्लब के प्रधान चौधरी जोगेंद्र कुमार, महामंत्री सरदार गुरदीप सिंह बावा, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह, रमेश चंद्र छबीला, राकेश शर्मा, रंजन करल,लहनीत सिंह,  ब्रिज मोहन वत्स, विनय वत्स, विक्रांत सैनी, गगण भंडारी, संकल्प नैब, नवदीप आनन्द, आशीष खुराना,सचिन घई, प्रथम वत्स, विपिन सलूजा, इतन खुराना, हार्दिक खुराना ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर अपने विशेष संबोधन में डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम भारतीय जनमानस का मूल आधार है और रामायण का अधिक से अधिक पठन पाठन होना चाहिए तथा श्री राम की लीलाओ का मन्चन बच्चो में सद्गुणों के विकास हेतु अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, नहर मजिस्ट्रेट  गजेंद्र कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, विख्यात चिकित्सक डॉक्टर मोहन सिंह, संरक्षक अमरदीप सिंह कुक्कू ने भी विचार व्यक्त करते हुए रामायण एवम राम लीला के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।



Post a Comment

0 Comments