पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने बसपा सांसद से की वार्ता •• हाजी फजलुर्रहमान ने कहा मैं आपके साथ •• ऐतिहासिक होगी पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा
विरेन्द्र चौधरी
सहारनपुर । आज पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान से भेंट कर उत्तर प्रदेश पुनर्गठन की आवाज संसद में उठाने की मांग की। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने संगठन के पदाधिकारियों से इसी संसद सत्र में पश्चिम प्रदेश की मांग को उठाने का वायदा किया।
सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा आज उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन जरूरी है। उन्होंने कहा हमारी नेता पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया था,जो आज तक लंबित है। उन्होंने कहा इस सत्र में वो प्रदेश पुनर्गठन की मांग उठायेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश निर्माण यात्रा में उनका पूरा समर्थन पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के साथ रहेगा।
इस अवसर पर मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्य पाल यादव व केन्द्रीय महासचिव कर्नल सुधीर (अ०प्रा०) ने बसपा सांसद को पृथक पश्चिम प्रदेश राज्य बनाने की जन इच्छा के संबध में जानकारी देते हुए कहा कि 700 से 800 किमी दूर बैठा मुख्यमंत्री, पुलिस मुख्यालय,शिक्षा निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग पश्चिम के साथ न्याय नहीं कर सकता। इसलिए पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा अगर केंद्र सरकार पश्चिम प्रदेश का विभाजन नहीं करती है तो पश्चिम उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसदो को हम जीतने नहीं देंगे।
मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा व विरेन्द्र चौधरी ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने निवेदन करते हुए कहा कि आगामी 9 दिसंबर से मां शाकम्बरी देवी मंदिर से पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा का शुभारंभ होकर पुरे पश्चिम प्रदेश में लोगो को जागरूक करेगी, इसमें आपका सहयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा आप सहारनपुर से 15 से 20 लाख लोगो का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए आपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस पर बसपा सांसद ने अपनी सहमति देते हुए कहा मैं और सहारनपुर की जनता आपके साथ है,आपकी पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा सहारनपुर में ऐतिहासिक होगी।
रिटायर्ड डीएसपी जगदीश राष्ट्रीय एथलेटिक्स व पूर्वांचल निर्माण प्रभारी दिल्ली एनसीआर के नेता ने जारी बयान में कहा कि जनमानस उत्तर प्रदेश पुनर्गठन के लिए आंदोलित है और केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुई है। उन्होंने कहा अगर प्रदेश पुनर्गठन नहीं किया तो पश्चिम प्रदेश,अवध प्रदेश, बुंदेलखंड प्रदेश और पूर्वांचल प्रदेश में भाजपा को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा और भाजपा की केंद्र में वापसी बहुत ही मुश्किल होगी।
इस पर अनुज शर्मा,शुभम कुमार, पुनित मलिक, गगन त्यागी,आभाष जैन,शिवा ओझा,गगन त्यागी, अंशुल वर्मा, नवीन जैन,विनय जाट, अवनीश धीमान, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
0 Comments